Friday, July 11, 2014

राजस्थान सरकार शिक्षक भर्ती के लिए अपना सकती है गुजरात मॉडल

राजस्थान सरकार शिक्षक भर्ती के लिए अपना सकती है गुजरात मॉडल

राजस्थान सरकार शिक्षक भर्ती के लिए अपना सकती है गुजरात मॉडल

प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए एक ही परीक्षा से गुजरना होगा लेकिन मेरिट केवल इसी परीक्षा के आधार पर नहीं बनेगी।  शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान सरकार गुजरात मॉडल अपनाने का मानस बना रही है| इसमें 60 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के होंगे जबकि बचे हुए अंक 12वीं ग्रेजुऐशन और बीएड एसटीसी में मिले अंकों के आधार पर दिए जाएंगे। हालांकि प्रदेश में गुजरात मॉडल लागू होने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है|



सरकार शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य टेट तो खत्म नहीं कर पाई लेकिन अब एक ही परीक्षा पास कर यह भर्ती होगी। हालांकि इसमें क्या मापदण्ड होंगे यह अब तक तय नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि सरकार शिक्षक भर्ती के लिए मध्यप्रदेश और गुजरात में अपनाए जा रहे मॉडल में से एक पर विचार कर रही है। इसमें भी ज्यादा संभावना गुजरात मॉडल की है। यदि राजस्थान में इसे अपनाया गया तो शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में कम अंक आने के बाद भी अभ्यर्थी को नौकरी मिल सकती है| बशर्ते 12 वी,ग्रेजुऐशन और बीएड में उसके अच्छे नंबर आए हो। शिक्षक भर्ती का नया मॉडल कौनसा होगा सरकार जल्द ही इसका एलान करने वाली है|



सरकार गुजरात मॉडल लागू करने का मन बना रही है लेकिन प्रदेश में उसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश के बीएड एसटीसी योग्यताधारी इसमें भ्रष्टाचार पनपने की बात कहते है। उनके अनुसार गुजरात मॉडल अपनाने में बाहरी राज्यों के आवेदकों को ज्यादा फायदा मिलेगा|



सरकार शिक्षक भर्ती का मसौदा तैयार करने में जुटी है लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है| जबकि थर्ड ग्रेड शिक्षक की परीक्षा दे चुके हजारों अभ्यर्थी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे है। क्योंकि सरकार का यही निर्णय इनकी नियुक्ति की राह प्रशस्त करेगा

News Sabhaar : firstindianews

No comments: