Tuesday, April 14, 2015

RTET SARKARI NAUKRI News - आरटेट में 60% या अधिक पर नियुक्ति को हरी झंडी

RTET  SARKARI NAUKRI  News -
 आरटेट में 60% या अधिक पर नियुक्ति को हरी झंडी 

Wednesday, 08 April, 2015 60% or more on the appointment cleared Artet
 हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2013 के तहत नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है
जयपुर। हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2013 के तहत नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटेट) में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने को स्वतंत्र है। न्यायाधीश बेला एम त्रिवेदी ने मंगलवार को राज्य सरकार के जवाब के आधार पर अशोक धायल और अन्य की याचिकाओं को निस्तारित कर दिया है।

सरकार का जवाब
सुप्रीम कोर्ट में अपील तय होने तक 60त्न से कम अंक वालों के लिए पद रखे जाएंगे। इनके पक्ष में फैसला आने पर चयनित हो चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया जाएगा। लेकिन इस अवधि का आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा।

कोर्ट का आदेश
पूरी भर्ती सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगी। चयनितों की आरटेट के अंकों के आधार पर तीन श्रेणियां बनाई जाए। पहली 60% या अधिक, दूसरी 55-60त्न व तीसरी श्रेणी 55त्न से कम अंक वाले चयनित अभ्यर्थियों की बने।


याचिकाओं में कहा: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2013 में चयन के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया के तहत आरटेट में 60 प्रतिशत से कम अंक वालों के दस्तावेज का सत्यापन नहीं किया जा रहा है, जबकि दूसरे चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जा रहा है।


इसलिए तीन श्रेणी
सरकार ने आरटेट में 55% से कम अंक वाले कुछ वर्गो के अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में पात्र माना।
हाईकोर्ट की एकलपीठ ने आरटेट में 55% से कम अंक वालों को शिक्षक भर्ती में पात्र नहीं माना।
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आरटेट में 60% से कम अंक वालों को शिक्षक भर्ती में पात्र नहीं माना।
अब हाईकोर्ट आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित है।

RTET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  / SARKARI NAUKRI /  News


CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  , शिक्षक भर्ती
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET


, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET

No comments: