Tuesday, January 15, 2013

RTET : ग्रेड थर्ड शिक्षकों की डीपीसी की सूची आज हो सकती है जारी

RTET : ग्रेड थर्ड शिक्षकों की डीपीसी की सूची आज हो सकती है जारी

Grade 3rd Teacher Recruitment Rajasthan -


सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षकों की डीपीसी की सूची मंगलवार देर शाम तक जारी हो सकती है। मकर संक्रांति को छुट्टी के दिन भी सूची तैयार करने का दौर जारी रहा। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के दफ्तर खुले रहे। कर्मचारी जयपुर जानकारी भेजते रहे। जिला शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि पात्रता सूची में जिन शिक्षकों के नाम हैं, उन्हें जून 2002 के बाद दो संतान से अधिक संतान नहीं होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

यह प्रमाण पत्र सोमवार को दोपहर 12 बजे तक जमा करवाया जा सकता है। इधर, डीपीसी की करीब-करीब सूची तैयार हो चुकी है। पहले यह सूची रविवार तक जारी होनी थी लेकिन दो संतान से अधिक नहीं होने का प्रमाण पत्र की नई शर्त की वजह से सूची अटक गई। अब यह शपथ पत्र देने के बाद ही सूची जारी होगी।


News Source : Bhaskar.com ( 15.1.13)


No comments: