Thursday, August 7, 2014

RTET : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में गलत जवाब पर भी दे दिए नंबर

RTET  : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में गलत जवाब पर भी दे दिए नंबर

Grade 3rd Teacher Recruitment, Grade 3rd Teacher Recruitment Rajasthan, RTET, 






ग्रेडथर्ड शिक्षक भर्ती-2012 सवालों के घेरे में गई हैं। आंसर-की जारी होने के बाद सामने आया है कि गलत जवाबों को सही बताकर रिजल्ट जारी कर नियुक्तियां दे दी गई। सैकंड लेवल के सामाजिक ज्ञान और गणित-विज्ञान के पेपर में छह-छह गलत सवाल सामने आए हैं। सीकर जिले में करीब 700 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आंसरशीट जांचने में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसमें सही जवाब के बाद भी अभ्यर्थी को कम मार्क्स ही दिए गए हैं।

^शिक्षकभर्ती-2012 में गड़बड़ी पर अभ्यर्थी तथ्यों के साथ शिकायत कर सकता है। उसे पंचायतीराज विभाग को भेज दिया जाएगा। -इंद्रजीतसिंह,एसीईओ,जिला परिषद सीकर

^यदिकिस परीक्षार्थी को लगता है कि उसे सही जवाब के बाद भी कम मार्क्स मिले तो वह शिकायत करे। एक्सपर्ट्स कमेटी से जांच करवाई जाएगी। -जीके माथुर, उपनिदेशकएग्जाम, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर

बोर्ड एग्जाम

सही जवाब के बाद भी सिर्फ एक नंबर ही दिया

माध्यमिकशिक्षा बोर्ड भी उत्तर पुस्तिका जांचने में बड़ी लापरवाही बरत रहा है। सही जवाब के बाद भी अभ्यर्थियों को पूरे नंबर नहीं दिए जा रहे। खातीबास दांतारामगढ़ के रजत कुमार ने 12वीं की राजनीति विज्ञान की उत्तर पुस्तिका बोर्ड से मांगी तो वह हैरान रह गया। सही जवाब के बाद भी चार नंबर के सवाल के बाद भी उसे एक नंबर ही दिया गया था। उसका कहना है कि भारत का नक्शा देते हुए 1967 के विधानसभा चुनाव में हार-जीत वाले दो-दो राज्य पूछे गए थे। सही जवाब के बाद भी उसे एक ही नंबर दिया गया। छात्र के पिता मदनलाल का कहना है कि ज्यादातर सवालों में इसी तरह कम मार्क्स दिए गए है। बोर्ड की गलती की वजह से काबिल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होता है।

इन जवाबों को गलत बता रहे अभ्यर्थी

>सामाजिकज्ञान : पेपरमें 135 नंबर के सवाल में पूछा गया है कि खादर बांगर प्रकार हैω आंसर-की में सही जवाब भौतिक प्रदेश बताया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड की पुस्तक में सही जवाब मिट्टी को माना गया है। राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या के जवाब में सही उत्तर 245 बताया गया है। जबकि सही संख्या 250 है।

>विज्ञान-गणित: चेतककी याद में बनाए गए स्मारक को आंसर-की में चबूतरा बताया गया है। जबकि अभ्यर्थियों का सूजस किताब के आधार पर दावा है कि सही जवाब छतरी है। इसी तरह एक सवाल है कि बूंदी का

News Sabhaar : Bhaskar News (7.8.14) / Bhaskar News Network | Aug 07, 2014, 04:10AM IST

No comments: