Tuesday, March 15, 2016

REET SARKARI NAUKRI News - REET 2015: बोर्ड ने निरस्त किए 30 प्रश्न, यहां देखें जारी हुई ANSWER KEY on its official website

REET SARKARI NAUKRI  News -

REET 2015: बोर्ड ने निरस्त किए 30 प्रश्न, यहां देखें जारी हुई ANSWER KEY on its official website




 अध्यापक पात्रता भर्ती परीक्षा रीट की उत्तर कुंजी शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में जारी की। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 मार्च तय की गई है। शिक्षा बोर्ड ने दोनों स्तर की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों से कुल 30 सवाल निरस्त कर दिए हैं।
प्रो. देवनानी ने बताया कि प्रदेश में 15 हजार अध्यापकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने पेपर बनाने वाली टीम की उत्तर-कुंजी के बाद विषय विशेषज्ञों से भी उत्तर कुंजी तैयार कराई। दोनों उत्तर कुंजियों की समीक्षा के बाद अंतिम कुंजी को अधिकृत कर जारी किया गया है।

कुल 30 सवाल निरस्त
प्रो. देवनानी ने बताया कि विशेषज्ञों की अनुशंसा के आधार पर रीट प्रश्न-पत्र में से अंतिम रूप से 30 सवाल निरस्त कर दिए गए हैं। इन सवालों के अंक अन्य प्रश्नों में समांतार विभक्त किए जाएंगे। रीट के प्रथम स्तर की परीक्षा के 12 सवाल व द्वितीय स्तर की परीक्षा के 18 सवाल निरस्त किए गए हैं।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी. एल. चौधरी ने बताया कि निरस्त किए सवालों को लेकर पेपर बनाने वाली व विशेषज्ञ टीम के बीच संशय था। कुछ प्रश्नों के दो सवाल सही थे तो कुछ प्रश्नों की भाषा को लेकर असमंजस की स्थिति थी। अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में कोई भी जोखिम नहीं लेते हुए एेसे प्रश्नों को निरस्त कर दिया गया है।
आपत्तियों के बाद फिर होगी समीक्षा
रीट उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मिलने के बाद एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जाएगा। उनके सामने आपत्तियों की समीक्षा होगी और अंतिम रूप से उनकी अनुशंसा के आधार पर निर्णय लेकर परिणाम जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी ही दर्ज कराएगा आपत्ति
प्रो. देवनानी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड वेबसाइट पर रीट आंसर- की पोर्टल बनाया गया है। इस पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेगी। खास बात यह है कि रीट पर आपत्तियां केवल अभ्यर्थी ही दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति पोर्टल खोलने के लिए अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर व जन्मतिथि का उल्लेख करना होगा। 
आपत्ति दर्ज कराते समय अभ्यर्थी को उसके प्रमाण का भी उल्लेख करना होगा। इसके लिए अगर किसी पुस्तक को आधार बनाया गया है तो उस पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, पृष्ठ संख्या लिखना होगा। पुस्तक का आवरण पृष्ठ स्केन कर अपलोड करना होगा।




RTET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  / SARKARI NAUKRI /  News
REET CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  , शिक्षक भर्ती
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET

No comments: